33 C
Lucknow
Thursday, September 28, 2023

प्रियंका गांधी ने की जबलपुर से विधान सभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत, पांच गारंटी का किया ऐलान

जरूर पढ़े

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारी शुरू कर चुकी है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले ग्वारीघाट पहुंचीं और नर्मदा पूजा की। उनके साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ भी थे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा और उसकी मध्य प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर बताया।

भाजपा पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इनके दिलों में आपके लिए कोई आस्था नहीं है। यहां आकर घोषणाएं करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बातें होती हैं। ये हिमाचल और कर्नाटक में भी यही कहते थे। जनता ने इन्हें दिखा दिया कि ये डबल इंजन की बाते बंद करो और काम करो नहीं तो निकाल देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।

जबलपुर में रैली में प्रियंका ने कहा कि भाजपा शासन ने पिछले तीन वर्षों में राज्य में केवल 21 सरकारी नौकरियां दी हैं। यह आरोप लगाते हुए कि पिछले 18 वर्षों से मध्य प्रदेश के लोगों का “इस्तेमाल” किया जा रहा है, प्रियंका ने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन उन्हें पूरा करने की कोशिश नहीं करती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के घोटालों की सूची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस के लिए कहे गए अपमानों की संख्या से अधिक लंबी है, कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को कांग्रेस द्वारा ‘फर्जी गारंटियों’ के खिलाफ चेतावनी देने वाली टिप्पणी के संदर्भ में। प्रियंका ने उज्जैन शहर में महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थापित ‘सप्तऋषियों’ के ढहने पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने भगवानों को भी नहीं बख्शा है। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी ने पवित्र महाकाल को भी अपनी लूट से दूर नहीं रखा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो लोगों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा 200 यूनिट की खपत तक आधा शुल्क ही लिया जाएगा। प्रियंका गांधी ने महंगाई की मार झेल रहे लोगों खासकर महिलाओं से वादा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, ताकि वह वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकें। उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भी बड़ा वादा किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो किसान कर्ज माफी योजना को आगे बढ़ाया जाएगा, जिन किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिला, उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
33 ° C
33 °
33 °
46 %
2.1kmh
40 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

राजगांव के नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण

अलीगढ़। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img