19 C
Lucknow
Tuesday, December 5, 2023

बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं पुर्नवासन हेतु 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान – जिलाधिकारी

जरूर पढ़े

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं पुर्नवासन हेेतु 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2023 तक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं पुर्नवासन हेतु जनपद मे 20 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2023 तक विशेष अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। जनपद मे उपलब्ध श्रम विभाग व अन्य विभागों के अधिसूचित निरीक्षकों के माध्यम से बाल श्रमिकों के चिन्हांकन हेतु एक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के सफल परिणाम हेतु बाल श्रमिकों के चिन्हांकन एवं अन्य विधि सम्मत कार्यवाही हेतु जनपद मे तहसीलवार टास्क फोर्स का गठन किया जाता है। इस अभियान मे नामित उपजिलाधिकारी इस अभियान के अध्यक्ष होगें तथा अन्य अधिकारी इस अभियान के सदस्य होगें।

उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर से 21 नवम्बर 2023 तक तहसील सदर क्षेत्र तथा 22 व 23 नवम्बर तक रेलवेगंज स्टेशन रोड़ मे यह अभियान चलाया जायेगा, जिसमें उप जिलाधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी सुरसा, नायब तहसीलदार सदर, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील सदर तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को नामित किया गया है। इसी तरह 25 नवम्बर को तहसील सण्डीला व कछौना क्षेत्र मे अभियान चलाया जायेगा, जिसमें उपजिलाधिकारी सण्डीला, खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला, नायब तहसीलदार सण्डीला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सण्डीला तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को नामित किया है। 28 व 29 नवम्बर 2023 तक तहसील शाहाबाद व पिहानी क्षेत्र मे अभियान चलाया जायेगा, जिसमें उपजिलाधिकारी शाहाबाद, खण्ड विकास अधिकारी शाहाबाद, नायब तहसीलदार शाहाबाद, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी तहसील शाहाबाद तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई को नामित किया गया है। 30 नवम्बर व 01 दिसम्बर 2023 तक सवायजपुर व साण्डी क्षेत्र मे अभियान चलाया जायेगा, जिसमे उपजिलाधिकारी सवायजपुर, खण्ड विकास अधिकारी सवायजपुर, नायब तहसीलदार सवायजपुर, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सवायजपुर तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नामित किया गया है। 2 से 04 दिसम्बर 2023 तक तहसील सण्डीला के अतरौली से बेनीगंज क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा। इसमें उपजिलाधिकारी सण्डीला, खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला, नायब तहसीलदार सण्डीला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सण्डीला तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नामित किया गया हैं। 05, 06 व 07 दिसम्बर 2023 तक तहसील बिलग्राम, माधौगंज व मल्लावां क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा। इसमें उपजिलाधिकारी बिलग्राम, खण्ड विकास अधिकारी बिलग्राम, नायब तहसीलदार बिलग्राम, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नामित किया गया है। 08 से 09 दिसम्बर 2023 तक सण्डीला, बेहन्दर व कछौना क्षेत्र मे यह अभियान चलाया जायेगा। इसमें उपजिलाधिकारी सण्डीला, खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला, नायब तहसीलदार सण्डीला, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सण्डीला तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को नामित किया गया हैं। इस अवधि मे श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरदोई संयुक्त रूप से बाल श्रमिकों का चिन्हांकन करने हेतु सम्बन्धित तहसील से पुलिस बल का सहयोग प्राप्त करके इस कार्यवाही से अवगत करायेगें।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
1kmh
49 %
Tue
21 °
Wed
26 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया विश्व मृदा दिवस, किसानों ने लिया बढ-चढकर भाग

मथुरा। मानव स्वास्थ्य-मृदा स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ्य मानव जीवन के लिए मृदा का स्वास्थ्य अच्छा होना...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img