टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजति पवार और देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुंबई में उनके घर पर उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष प्रतिष्ठित उद्योग रत्न पुरस्कार की शुरुआत की और टाटा यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति थे। सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया। पहला पुरस्कार हमें रतन टाटा जी को देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा और टाटा ग्रुप का देश के लिए योगदान बहुत बड़ा है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। आपको बता दें कि स्टील से लेकर नमक तक फैला टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में काम करता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में टाटा कंपनियों का संयुक्त राजस्व 128 बिलियन डॉलर रहा।
भारत 25 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले वैश्विक सीईओ के सामने अपनी आर्थिक विकास उपलब्धियों को पेश करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 अगस्त को बी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान इन अंतरराष्ट्रीय व्यापार नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बिजनेस 20 विश्वव्यापी व्यापार समुदाय को शामिल करने वाले आधिकारिक जी20 संवाद मंच के रूप में कार्य करता है। 2010 में स्थापित, बी20 जी20 ढांचे के भीतर सबसे प्रमुख भागीदारी समूहों में से एक के रूप में खड़ा है, जिसमें कंपनियों और व्यावसायिक संगठनों की भागीदारी शामिल है।