33 C
Lucknow
Thursday, September 28, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर प्रदेशभर से आये लोगों ने दी शुभकामनाएं

जरूर पढ़े

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही सीएम धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने एक्स पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
haze
33 ° C
33 °
33 °
46 %
2.1kmh
40 %
Thu
33 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
34 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

कड़ी सुरक्षा की बीच निकला गणेश प्रतिमा जलूस

उतरौला। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ गगनभेदी जयकारों की बीच गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img