19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

यूपीएससी में पहली बार सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के 06 विद्यार्थियों ने सफलता की अर्जित, जिलाधिकारी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

जरूर पढ़े

अलीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग की प्रिलिम्स- 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूपीएससी-2023 की परीक्षा में सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका से जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, ज्वांइट मजिस्ट्रेट मृणाली जोशी के कुशल मार्गदर्शन में पहली बार 06 प्रतियोगी छात्रों द्वारा सफलता अर्जित की गयी है।

अलीगढ़ मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के 06 प्रतियोगी छात्रों ने यूपीएससी-2023 की प्रिलिम्स परीक्षा में स्थान बनाकर एक बार फिर से परचम लहराया है। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह एवं अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने सभी सफल अभ्यार्थियों को उनके आगामी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा है कि वह पूर्ण एकाग्रचित्त होकर अध्ययन एवं मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें आप निश्चित ही अपना लक्ष्य हासिल करेंगे।

आपको विदित होगा कि सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका की शुरुआत 2018 में तहसील कोल में एसडीएम रहे डॉ0 पंकज वर्मा ने की थी, जो वर्तमान में महाराजगंज में एडीएम के पद पर प्रशासनिक सेवाएं दे रहे हैं। विद्यार्थियों की सफलता पर डॉ0 पंकज वर्मा ने कहा है कि यह पहली बार हुआ है जब वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता अर्जित की है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि वह और अधिक मेहनत से प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे और आने वाले भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।

सचिव मालवीय पुस्तकालय एच0बी0 माथुर एवं रिंकू सहयोगी ने बताया कि सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका के छात्र मानवेन्द्र सिंह, देवेश पाठक, अरविन्द, केशव किशोर, दीपक कुमार, यशवंत सिंह द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के लिए सफलता प्राप्त की है।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img