सीतापुर। जिले के भाजपा नेता, सर्जन व आडिशन टाइम्स के सम्पादक डॉक्टर महेश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने एक शोक सभा का आयोजन किया। उन्होंने डॉक्टर महेश गुप्ता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि महेश गुप्ता जी ने प्रत्येक व्यक्ति के हितों के लिए सदैव कार्य किया। उन्होंने कभी अपने व पराये का भेदभाव नहीं किया जो भी उनसे मिलने आया उसका सदैव कार्य किया। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारिता जगत में कुछ ही समय में अपने समाचार पत्र आडिशन टाइम्स को राष्ट्रीय सहारा व दैनिक जागरण की टक्कर में लाकर खड़ा कर दिया। उनकी मृत्यु से पत्रकारिता जगत ने अपना स्तम्भ खो दिया है।
श्रृद्धांजलि सभा में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कश्यप व मनोज तिवारी, सचिव मधू कश्यप, सुनील कुमार तथा पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष वरुण यादव, महासचिव रामनरायण वर्मा, सूर्यांश शुक्ला, प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, मो0 वसीम खान, गार्गी प्रसाद मिश्रा, आशीष शुक्ला घायल, गिरीश चन्द्र मिश्रा, सीतापुर जिला अध्यक्ष प्रेम दीक्षित व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यगण सहित क्षेत्रीय पत्रकार मदन सिंह चौहान, बृजलाल यादव, श्याम नारायण पाण्डेय, निर्मल यादव, विनोद कुमार, शिवराज,व संभ्रांत व्यक्ति मौजूद थे।