19 C
Lucknow
Monday, December 4, 2023

राम तीरथ चौधरी कन्या इंटर कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जरूर पढ़े

उतरौला (बलरामपुर)। राम तीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला के पहले दिन बच्चों द्वारा अनेक विज्ञान माडल का प्रदर्शनी लगाया गया।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी व प्रबंधक डॉ0 रमाकांत वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

सहयोग सेवा संस्थान द्वारा उपस्थित बच्चों को भूकंप से बचाव, पर्यावरण स्वच्छता में सुधार करने वाले संदेश दिये गये। ब्लाक प्रमुख ने सभी विज्ञान माडल का अवलोकन कर उनके कार्य, उपयोग व लाभ की जानकारी प्राप्त की। खेती को वैज्ञानिक ढंग से बढ़ावा देने वाले विज्ञान माडल की प्रदर्शनी व शानदार प्रस्तुति पर बच्चों का खूब सराहना किया।

ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन से बच्चों को खुद करके सीखने का अच्छा अवसर मिलता है तथा बनाए गए विज्ञान माडल का प्रस्तुतीकरण करने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। सहयोग सेवा संस्थान के अध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र व उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र ने कहा कि सहयोग सेवा संस्थान विज्ञान प्रदर्शनियों, विज्ञान मेलों, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यशालाओं, चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या आदि गतिविधियों का आयोजन करती है, जिससे लोगों में वैज्ञानिक चेतना का संचार करने में सफलता पाई जा सके।

संस्था विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेले के माध्यम से छात्र-छात्राओं व आम लोगों को जागरुक कर रही है। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद का उद्देश्य देशभर में सरल व सहज तरीके से लोगों में वैज्ञानिक अभिरुचि जगाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिसमें प्रमुख साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट स्पेशल एक्सप्रेस विज्ञान कार्यशाला विज्ञान मीडिया कार्यशालाओं आदि के माध्यम से छात्र-छात्राओं, युवाओं व स्थानीय समुदाय को इसमें शामिल किया गया है। विज्ञान मेला व विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से सरल तरीके से छात्रों में वैज्ञानिक रुचि को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में स्टीम इंजन, ज्वालामुखी मॉडल, माइक्रो एंपियर, सोलर स्ट्रीट लाइट, सूक्ष्मदर्शी, उपग्रह प्रक्षेपण, मैग्नेटिक पावर ऊर्जा ताप, पृथ्वी के तापमान में वृद्धि, चंद्रयान, भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट, विभिन्न देशों की मुद्राएं, वर्षा मापी, मौसम भविष्यवाणी, दिशा सूचक यंत्र, दूरबीन, पृथ्वी की अवस्था, खनिज पदार्थ सहित अनेक मॉडलों और प्रयोग द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे अवलोकन करने वाले लोग स्वयं करके विज्ञान के बारे में अनुभव कर पाएं और उसके बारे में सीख पाएं।

संस्था के सुनील धर दुबे, परमात्मा चौधरी, पंकज कुमार, कृष्ण चंद्र, विद्यांचल, प्राचार्य डॉ पवन नंदा, डॉ हलधर वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, पूजा वर्मा, अंशु वर्मा समेत विद्यालय के अन्य स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

spot_imgspot_img

जुड़े रहें
जुड़े रहें

16,985FansLike
2,345FollowersFollow
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Lucknow
broken clouds
19 ° C
19 °
19 °
77 %
4.1kmh
75 %
Mon
21 °
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
27 °
- Advertisement -spot_imgspot_img
ताज़ा खबर

तीन राज्यों में हार पर राहुल गांधी ने कहा, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में...

Newsletter Signup

To be updated with all the Latest news, Breaking News and All your States News

इस तरह के और लेख

- Advertisement -spot_img