सिद्धार्थ नगर। देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा के तीसरे दिन साइकिल यात्रा के नायक लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव तथा उनके साथियों का कारवां तीसरे दिन शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र पहुंचा। शोहरतगढ़ के पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओ ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। साइकिल यात्रा संग्रामपुर, सेमरी खानकोट, झकहिया होते हुए सेवरा में रात्रि विश्राम के लिए सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में देश तथा संविधान को खत्म करके देश की सरकारी संस्थानों को एक पार्टी की संस्थान बनाकर भय का महौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों का इस्तेमाल लोगों को डरवाने और धमकाने के लिए किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि मीडिया जैसी संस्था को भी बंधक बनाया जा रहा है।
साइकिल यात्रा के दौरान पूर्व सांसद आलोक तिवारी, जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, जिला महासचिव क़मरुज़मा खान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कमाल अहमद, विधान सभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान रामू यादव, अबुल कलाम आज़ाद, जगदीश प्रधान, विष्णु उमर, श्याम बिहारी, सुग्रीम कुमार, सहज राम यादव, बलराम चौरसिया, बब्लू प्रधान, ओम प्रकाश सिंह, मोहम्मद अली, आलोक शुक्ला, सोनू सिंह, शशांक सिंह, राम सांवरे यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव, रामफेर यादव आदि उपस्थित रहे।