अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने नगर पालिका परिषद बिलरियागंज का किया निरीक्षण
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह ने नगर पालिका परिषद बिलरियागंज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क के किनारे सूखे पेड़, झाड़ व जगह-जगह उगे घास को कटिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग प्रकाश व्यवस्था के तहत लगी कुछ लाइटें खराब पायी गयी, जिन्हें तत्काल बदलने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये।
अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि नगर पालिका में तीन टाइम सफाई कार्य कराया जाता है, निरीक्षण के दौरान सफाई संतोषजनक पायी गयी। नगर पालिका बिलरियागंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो पात्र लाभार्थी हैं और उनके द्वारा आवेदन नहीं किया गया है, उसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीम गठित कर ऐसे पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में पूछने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुछ वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है, जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि नगर पालिका स्थित समस्त वार्डों में नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराना सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोकथाम हेतु नगर पालिका क्षेत्र में टीम गठित कर अभियान चलाकर जब्तीकरण व जुर्माना की कार्यवाही कराये जाने का निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका भवन के छत पर पानी एकत्रित होना पाया गया तथा घास भी जमी पायी गयी, जिसके सफाई व पानी छत से निकाले जाने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की चहरदीवारी टूटी मिली तथा गेट लगा होना नहीं पाया गया, जिसे तत्काल ठीक कराने के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि नगर पालिका भवन में साफ-सफाई की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाय तथा उजाला/लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करा ली जाए।
इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी ने एम०आर०एफ० सेन्टर की जांच की। जांच के दौरान सूखे कूड़े की झटाई करते हुए कर्मचारी पाये गये तथा उक्त एम०आर०एफ० सेन्टर क्रियाशील अवस्था में पाया गया। उन्होंने एम०आर०एफ० सेन्टर के चहारदीवारी के चारों तरफ पेड़ लगवाये जाने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने नगर पालिका स्थित वार्ड संख्या 25 शेखूपुर में श्री रामाश्रय के घर से रमई के घर होते हुए सी०सी० रोड तक इण्टरलांकिग कार्य का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका बिलरियागंज के अधिशासी अधिकारी प्रदीप शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवाल, सभासद प्रतिनिधि फखरे आलम, विजय बहादुर यादव, लिपिक व अन्य नगरवासी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?