जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के अवसर पर बूथों का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर (संवाददाता)। विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत विशेष अभियान दिवस के दिन शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा तहसील बांसी के अन्तर्गत पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-99, 100, 101, रतनसेन इन्टर कालेज, बांसी के बूथ संख्या-343, 344, 345, 346 तथा तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, सनई लगड़ी के बूथ संख्या-392 का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ, सुपरवाइजर से फार्म-06 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में पंचायत, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका ग्राम प्रधान, कोटेदार सभी का सहयोग लेकर विशेष अभियान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फार्म-06 भरवाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।
रतनसेन इन्टर कालेज, बांसी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगांे से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एवं आपके आसपास जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराये। एक भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?