खादी महोत्सव में उद्यमी संवाद कार्यकम हुआ आयोजित

Nov 26, 2026 - 21:10
 0  5
खादी महोत्सव में उद्यमी संवाद कार्यकम हुआ आयोजित

सहारनपुर (संवाददाता)। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव, 2026-27 का आयोजन कम्पनी बाग में 20 से 29 नवम्बर तक किया जा रहा है। खादी प्रदर्शनी में इंडियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन “उद्यमी संवाद कार्यकम” आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डा० सुनील कुमार वर्मा, द्वारा प्रदर्शनी में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरान्त खादी ग्रामोद्योग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

प्रदर्शनी में गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज व सोफिया इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। इसके अतिरिक्त आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, सचिव अनुज कुमार जैन, कोषाध्यक्ष एस०एम० कालरा, शिवम गोयल, एरिया हेड पिलखनी, कृष्ण राजीव सिंघल, केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य, आई०आई०ए०, मौ० आलम, कन्वेनर, ए०एस०आई० (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) आदि का द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया।

आईआईए संस्था के सदस्यों को प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य से अवगत कराया गया। आईआईए अध्यक्ष द्वारा अपने सम्बोधन में अनुरोध किया गया कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रयासो से जनपद में प्रकृति की गोद में प्रदर्शनी लगायी गयी है जोकि सराहनीय है तथा अनुरोध किया गया कि आईआईए को भी सहयोगी के रूप में जोडा जाये ताकि एमएसएमई को जोडकर प्रदर्शनी को और अधिक भव्य बनाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रदर्शनी में आयोजित आई०आई०ए० के कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए खादी को नवाचार से जोडने हेतु उद्योगपतियों तथा स्टॉलधारक को प्रेरित किया गया।

विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में भारी संख्या में विभिन्न स्टालों पर भ्रमण कर खरीदारी की जा रही है। प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक दवाइयां, आचार मुरब्बा, सूती वस्त्र, सजावटी लकडी के सामान, सिल्क साडी, कश्मीरी शॉल, शुद्ध शहद, कालीन प्रदर्शनी में आयी ग्रामोद्योगी इकाईयों द्वारा प्रदर्शित किये जा रहे है। प्रदर्शनी में बद्री विशाल वूलन गारमेंटस नौगांव, उत्तरकाशी के खादी वस्त्र, आर०के० हैण्डीक्राफ्ट, जम्मू-कश्मीर के गर्म शॉल, लेडिज गर्म सूट, भदोही, उ०प्र० से आयी कालीन की इकाई प्रदर्शनी में आ रहे पुरूषो एवं महिलाओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी हुई है।

विभाग द्वारा प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम मलखंभ कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, जिसमें आर्यवृत्त खेल महासंघ, जहांगीरपुरी, दिल्ली के बाल खिलाडियों द्वारा मलखंभ का प्रदर्शन किया गया जिसमें सभी योग के आसन व खेल की मुद्रायें खम्बे पर की जाती है। इस कार्यक्रम का भारी संख्या में आगन्तुकों द्वारा आनन्द लिया गया, विशेषकर बच्चों द्वारा कार्यक्रम का जमकर आनन्द उठाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow