लावारिस बालक के सम्बन्ध में मांगी गई जानकारी
बहराइच, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय ने बताया कि एक मन्दबुद्धि बालक जिसकी आयु लगभग 12 वर्ष है, जो अपना नाम अनूप, पिता का नाम संदीप, माता का नाम महामाया तथा ग्राम गायघाट बता रहा है। लावारिस अवस्था में मिला बालक अनूप 13 मार्च 2026 से बाल देखरेख संस्था (सी.सी.आई.) परेड सरकार, पोर्टलगंज, जनपद गोण्डा में आवासित है।
सुश्री राय ने बताया कि मन्दबुद्धि बालक द्वारा बताये गये विवरण पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सचिव ने आमजन से अपेक्षा की है कि लावारिस बालक के सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के कार्यालय मो.न. 9415872545 अथवा बाल देखरेख संस्था के चीफ को-आर्डिनेटर उपेन्द्र श्रीवास्तव के मो.न. 9161925672 पर सूचित करने का कष्ट करें।
What's Your Reaction?