श्री विराटेश्वरी धाम में महाअष्टमी आरती, नवमीं को विशेष श्रृंगार, विशाल भंडारा तथा जवारा विसर्जन का होगा आयोजन
शहडोल। नगर के हृदय स्थल स्थित श्री विराटेश्वरी धाम दुर्गा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महाष्टमी महाआरती का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू नव वर्ष शुक्ल प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि के नौदिनी महापर्व के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि महाष्टमी के दिन माँ भगवती की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर के पुजारी जयंतराज तिवारी ने बताया है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रथम दिन से ही जगत जननी मां भगवती की भव्य पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी व भक्तों द्वारा जल चढ़ाकर एवं प्रसाद का भोग लगाकर पूर्ण भाव भक्ति के साथ माता की आराधना की जा रही है। उन्होंने बताया कि नौदिनी महापर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ विराटेश्वरी जी की महाअष्टमी की महाआरती का भव्य आयोजन 26 मार्च, गुरुवार किया जाएगा एवं 27 मार्च दिन शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर विशेष श्रृंगार मां भगवती का किया जाएगा तथा 28 मार्च दिन शनिवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन होगा, तो वहीं 29 मार्च दिन रविवार को मां विराटेश्वरी के दरबार में ढोल नगाड़े की थाप पर काली खप्पर नृत्य के साथ भव्य जवारा जुलूस आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मां भगवती के जवारे नगर का भ्रमण करते हुए स्थानीय मोहन राम तालाब में विसर्जित किए जाएंगे। इस अवसर पर आप सभी माता रानी के भक्तगणों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में मां भगवती के दरबार में पहुंचकर महाअष्टमी आरती, नवमी विशेष श्रृंगार, विशाल भंडारा, जवारा जुलूस में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं अपने जीवन को धन्य बनाएं।
इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री दुर्गा माता सेवा समिति मंदिर आने वाले भक्तों के लिए सभी व्यवस्था निःशुल्क है। श्री दुर्गा माता सेवा समिति के सेवादार मंदिर के पुजारी जयंतराज तिवारी, अंकितराज तिवारी, गीतेशराज तिवारी, मनीषराज तिवारी, विकास तिवारी एवं श्री दुर्गा माता सेवा समिति के संरक्षक नारायण पांडे, अशोक मिश्रा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास, वेदांश गौतम, अभिषेक सोंधिया के सेवादार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी सेवाएं निरंतर माता के दरबार में दे रहे हैं।
What's Your Reaction?