जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर (संवाददाता)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने राजकीय धान क्रय केन्द्र, जोगिया द्वितीय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी से क्रय केन्द्र पर धान खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि केन्द्र पर धान की खरीद हो रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों पर खरीद कराना सुनिचित करें।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक केन्द्र प्रभारियों को प्रतिदिन प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष खरीददारी करने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। यदि लापरवाही हुई तो संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। किसानो को समय से भुगतान करने का निर्देश दिया। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। क्रय केन्द्र प्रभारी की शिकायत मिलने पर संबधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।
What's Your Reaction?