मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे स्थल का जिलाधिकारी व विधायक श्याम धनी राही ने किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर (संवाददाता)। विकास खंड लोटन के अंतर्गत कूड़ा नदी में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे स्थल का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 तथा विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही ने निरीक्षण किया।
दो दिन पूर्व लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसे में दो लोगों के डूबने की सूचना थी। हादसे में दो लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई एनडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर की कड़ी मेहनत के बाद शुक्रवार को मौके पर दोनों लोगों के शव बरामद किया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 ने पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ निखिल चक्रवर्ती, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान एवं अन्य संबंधित अधिकारी, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?