दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस सख्त, गैंडास-बुजुर्ग थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Oct 5, 2026 - 21:16
 0  8
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस सख्त, गैंडास-बुजुर्ग थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

गैडास बुजुर्ग, बलरामपुर (संवाददाता)। गैडास बुजुर्ग आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) और दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना गैंडास बुजुर्ग परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने की।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार ने उपस्थित पूजा पंडाल आयोजकों, रामलीला आयोजकों, ग्राम प्रधानों, दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन और उच्चाधिकारियों के निर्देशों से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं होगी।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में किसी भी विवाद या समस्या की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं, आयोजकों और गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस-प्रशासन को आश्वस्त किया कि त्योहारों को पूर्ण शांति, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में वे पूरा सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक गैंडास बुजुर्ग हरीश सिंह समेत थाने के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow