गोहपारू में नहीं उप निरीक्षक, निरीक्षक की छुट्टी के दौरान, सिंगल स्टार को देना होता है प्रभार
शहडोल (मध्य प्रदेश)। जिले का गोहपारू थाना में एक अरसे से उपनिरीक्षक की पदस्थापना नहीं हैं। हालांकि लोकप्रिय कप्तान ने थाना प्रभारी के तौर पर राज कुमार मिश्र को प्रभारी नियुक्त किया है लेकिन थाना प्रभारी की छुट्टी के दौरान थाने का प्रभार सहायक उप निरीक्षक के पास रहता है, जिस वजह से थाना में मनमानी होने की शिकायत आये दिन होती है।
एक फरियादी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके साथ मारपीट हुई थी, जिसका गोहपारू थाने में शिकायत देने पहुंचा तो मेडिकल करने के बाद यह कह दिया गया कि जब तक हड्डी नहीं टूटेगी मुकदमा दर्ज नहीं होगा। ऐसी ही एक और शिकायत हुई जिसमें दशरथ सिंह नाम के पुलिस कर्मी पर सीएम हेल्पलाइन बंद करने की धमकी का आरोप लगाया गया। कुछ दिन पहले भी एक शिकायत हुई थी, जिस पर पुलिसकर्मी पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए लेकिन इन शिकायतों पर कोई जांच नहीं हुई और न ही शिकायकर्ता को न्याय मिला।
स्थानीयजन बताते है कि थाने कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े अवैध सट्टा का व्यापार खूब चलता है और जगह-जगह गांजा खुले आम बिकता है। यही नहीं सूरज ढलते ही बेलगाम अवैध परिवहन करने वाले वाहन मौत बनकर सड़कों पर घूमते है लेकिन यह सब देखने वाला या सूने वाला कोई नहीं है।
थाने के सूत्र बताते है कि पुलिस की आपस खींचातनी के कारण यह अपराध पनप रहे हैं अगर एक उपनिरीक्षक की पदस्थापना गोहपारू थाने में हो जाती तो शायद स्थानीय लोगों की थाने स्तर पर सुनवाई होती और वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की आवश्यकता न पड़ती।
What's Your Reaction?