उपजिलाधिकारी टांडा संजीव कुमार ने नगर पंचायत में किए गए वर्षों पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाया
अम्बेडकर नगर, संवाददाता। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार टांडा ने नगर पंचायत किछौछा के प्रशासक नियुक्त होते ही अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस कार्यवाही से अवैध अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मच गया है।
संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रसूलपुर दरगाह कर्बला मैदान में स्थित फैसला बाबा मजार के पास वर्षों से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। बरसों से किए गए इस अवैध अतिक्रमण को पूर्व में कई बार नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हटाने का प्रयास किया जाता रहा, किंतु अवैध अधिक्रमण को हटाने में उनको सफलता हासिल नहीं हुई थी।
What's Your Reaction?