शहडोल अभियोजन का अनुसूचित जाति/जनजाति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
शहडोल (मध्य प्रदेश)। लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल के आदेश और निर्देश के पालन में शुक्रवार को अनुसूचित जाति/जनजाति विषय पर अभियोजन विभाग का एक दिवसीय कार्यशाला होटल सिटी स्टार में संपन्न हुआ है, जिसमे अभियोजन विभाग के मुखिया संचालक लोक अभियोजन भोपाल बी0एल0 प्रजापति शामिल हुए।
विदित हो कि संचालक लोक अभियोजन भोपाल बी0एल0 प्रजापति दो दिवसीय दौरे पर शहडोल आये हुए हैं। भ्रमण कार्यक्रम में वह सबसे पहले कार्यशाला में शामिल हुए। अपने सम्बोधन में अभियोजन विभाग में राज्य स्तर में किये जा रहे बहुमूल्य कार्याें की जानकारी दी। उन्होंने अभियोजन विभाग के कार्याें में आ रही समस्याओं को शीघ्र निपटाने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि समाज में प्राचीन जातिगत व्यवस्था में खामियों के कारण अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विरूद्ध अत्याचार के अपराधों की वृद्धि हुई है और इसी कारण आज अनुसूचित जाति/जनजाति जैसे कानून की आवश्कयता पड़ी। विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति दीपाली शर्मा ने गवाहांे को न्यायालय में आने वाली समस्या पर विस्तार से बताया।
शहडोल पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने सम्पूर्ण क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम साक्षी को महत्वपूर्ण बताया तथा उनको प्राप्त होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियोजन उपनिदेशक शहडोल एस0एल0 कोस्टा द्वारा किया गया। कार्यशाला में ला कालेज शहडोल प्राध्यापक दीप्ति तिवारी द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के मूल प्रावधान के विषय में, चीफ डिफ़ेंस कोंसिल शहडोल कुंज बिहारी द्विवेदी द्वारा ट्रायल के दौरान आनी वाली समस्याओं पर तथा डॉ0 विशाल चौबे द्वारा मानसिक तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सत्यम पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गयी। कार्यशाला में पुलिस उप अधीक्षक सहित शहडोल अनुसूचित जाति/जनजाति थाना प्रभारी और अन्य थाने के पुलिस बल भी शामिल रहे।
What's Your Reaction?