प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रेहराबाजार में जनकल्याणकारी शिविर एवं मेला आयोजित

Jun 16, 2026 - 19:32
 0  3
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रेहराबाजार में जनकल्याणकारी शिविर एवं मेला आयोजित

सादुल्लानगर (बलरामपुर), संवाददाता। विकास खण्ड रेहराबाजार परिसर में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान की अगुवाई में एक दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह ने मां भारती तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान एवं बीडीओ बिमला चौधरी ने 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। साथ ही मैहर जहां को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी सौंपी गई।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रेहराबाजार के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अभिनव सिंह, अलका, खुशी, अनुष्का, सोनम, मुस्कान, रितेश, अनामिका और अनमोल को स्टडी टेबल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
मेले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां, प्रभारी 
चिकित्साधिकारी डॉ. विजय भान, बीईओ रमेश कुमार वर्मा, विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, भारत नरेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रेहराबाजार जिलेदार पांडे, दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सादुल्लानगर विष्णु गुप्ता, डॉ. घनश्याम, अंकित कुमार सिंह (जेई एमआई), एडीओ प्रदीप जायसवाल, मोनिका वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow