कांग्रेस ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया

Sep 28, 2026 - 21:09
 0  7
कांग्रेस ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया

गोण्डा, संवाददाता। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट  पंकज वर्मा को सौंपा गया।
ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों एवं ‘वोट चोरी’ से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच, उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण निर्णयों व मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक समीक्षा, निर्वाचन आयुक्तों द्वारा दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने तथा जांच में अनियमितता पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के उपरांत कांग्रेस भवन, मोहल्ला राजा, गोंडा में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पीसीसी सदस्य जलील खान, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल अनीश नाना, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, पूर्व प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ तिवारी, जान सवियों वैली, विनय प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद रिजवान पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष, माइकल स्टीफन डायस, चांद खान, शौकत अली उर्फ माली बाबा, हरि श्याम सोनी, प्रदुमन शुक्ला जिला अध्यक्ष सेवादल, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, रामराज सिंह, भगवती प्रसाद सोनी, राम बुझारत वर्मा, राजकुमार शुक्ला, रमा कश्यप, अब्दुल रहमान, स्टीवेन एवर्ड, टी दत्ता, ओबैदुर रहमान, अनिल कनौजिया एडवोकेट, जितेश शर्मा अरविंद शुक्ला, हरिराम वर्मा, छोटेलाल, राम बदल चतुर्वेदी, मुख्तार अहमद, मंडल अध्यक्ष जाकिर अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow