परीक्षा केन्द्र तारा गर्ल्स इण्टर कालेज का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Apr 23, 2026 - 21:25
 0  2
परीक्षा केन्द्र तारा गर्ल्स इण्टर कालेज का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन 02 पालियों में आयोजित होने वाली उ.प्र. होगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में 10 परीक्षा केन्द्र नामित किये गये हैं। 

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी के साथ परीक्षा केन्द्र तारा गर्ल्स इण्टर कालेज का निरीक्षण कर परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद केन्द्र व्यस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

डीएम व एसपी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाये तथा सभी महत्वपूर्ण चरणों की व्यवस्थित ढंग से वीडियोग्राफी करायी जाय। डीएम ने परीक्षा कक्ष में प्रकाश एवं परीक्षार्थियों के लिए पेयजल के माकूल बन्दोबस्त रखने के भी निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow