रोजगार मेले में 262 अभ्यर्थियों का चयन, 1585 युवाओं ने किया प्रतिभाग
मऊ, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय, सहादतपुरा द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी सीआर-3 प्राइवेट लिमिटेड (रोशनी इंटरप्राइजेज, मऊ) द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
रोजगार मेले में जनपद के लगभग 1585 बेरोजगार युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 262 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा निजी क्षेत्र की कंपनियों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य युवाओं से भी आगामी रोजगार मेलों में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं संचालन में जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?