सरस्वती विद्या विवेकानन्द नगर में 12 से 14 नवंबर तीन दिवसीय क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेला-2026 का होगा आयोजन
सुल्तानपुर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंदनगर में भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला 2026 के अन्तर्गत क्षेत्रीय वैदिक गणित, विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आगामी 12 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के पश्चात् प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र संगठन मंत्री सहित सभी अतिथि अधिकारियों का अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के क्षेत्रीय संयोजकों एवं व्यवस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए विद्या भारती पर्ू्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचन्द्र ने कहा कि प्राण मन बुद्धि और आत्मा का विकास हम विभिन्न ज्ञानेन्द्रियों के माध्यम से करते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए करते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां क्षेत्र स्तरीय एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी इसकी व्यवस्था अभी से प्रारंभ करनी हैं। शिक्षा क्षेत्र में समय के साथ इन प्रतियोगिताओं का महत्त्व बढ़ रहा है। शिक्षा में जागरूकता बढ़ने के साथ ही हमारे भैया बहनें, आचार्य व अभिभावक सभी इन पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूक हो गये हैं, प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है, जो इन गतिविधियों के प्रति एक सकारात्मक संकेत है। अतः हमें सजग होकर तैयारी करनी है।
क्षेत्र विज्ञान संयोजक बांके बिहारी पाण्डेय, सह संयोजक संतोष सिंह, संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्र संयोजक राजेन्द्र देव एवं सह संयोजक संतोष सिंह तथा वैदिक गणित के क्षेत्र संयोजक संतोष कुमार सिंह, सिंह संयोजक राम मनोहर ने संबंधित श्रेणियों की अलग-अलग बैठकें ली।
बैठक में प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विद्या भारती के पूर्णकालिक योजना प्रमुख उत्तम जी, ब्रह्मनारायण शुक्ल, अनिल पाण्डेय, रवीन्द्र तिवारी, रमेश मिश्र, शरद श्रीवास्तव, सभाजीत वर्मा, अखिलेश प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, अखिलेश पाण्डेय, कमलेश तिवारी, शेष मणि द्विवेदी, सुनील श्रीवास्तव, विवेकानन्द यादव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, शुभम सिंह, सरिता त्रिपाठी, राम शिरोमणि पाण्डेय, आरती, श्रेया तिवारी, तृप्ति तिवारी, पूजा पाल आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?