नगर के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानो में यातायात, साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति और जनगणना-2027 पर जागरूकता कार्यक्रम
प्रयागराज (संवाददाता)। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत डॉन चिल्ड्रेन स्कूल, मुट्ठीगंज और शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, मीरापुर-अतरसुइया में जागरूकता कार्यक्रम हुए। आयोजन यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज और उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
डॉन चिल्ड्रेन स्कूल में अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेनू प्रकाश ने की। विद्यालय परिवार के शिव पाठक, मीणा सहगल, आरती मिश्रा, नीताधर, प्रशांत, अरुण मिश्रा, सानिया वार्मिक और मुस्कान अग्रवाल का सहयोग रहा।
शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त सौरभ यादव ने जनगणना-2027 में स्वगणना की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि स्वगणना के बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जनगणना होगी।
निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। सब-इंस्पेक्टर इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और बचाव के उपाय बताए। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में अजीत कुमार सिन्हा, विशाल श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, संदीप सोनी, संजय उपाध्याय, राजेश खन्ना निषाद, आर.ए. फारूकी, श्वेता शर्मा, कल्लू और निशिकांत श्रीवास्तव का सहयोग रहा।
कॉलेज की ओर से प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पाल सहित के.के. शुक्ला, जी.पी. सिंह, डी.बी. सिंह, पवन कुमार शुक्ला, महेंद्र सिंह, विश्वनाथ मिश्रा, प्रमेंद्र कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार पांडेय, मनोज सिंह और जीत लाल यादव ने सहभागिता की।
संयोजन प्रोफेसर अंशु अग्रवाल ने किया और संचालन हसन-ए-नकवी ने किया। सचिव संतोष कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के प्रादेशिक चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव और वाइस चेयरमैन डॉ. आर.एस. वर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान 30 नवंबर तक जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा।
What's Your Reaction?