नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Apr 4, 2026 - 20:59
 0  20
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बहराइच, संवाददाता। जनपद में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिकारियों एवं आमजन को लाभान्वित कराये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट बहराइच के सभागार में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी, लोक अदालत अरबिंद कुमार गौतम की अध्यक्षता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया कुमारी राय की उपस्थिति में बैंकों के शाखा प्रबन्धकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

नोडल अधिकारी श्री गौतम द्वारा शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक संख्या में बैंक वसूली मामलों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाये। बैंक प्रबन्धकों से अपेक्षा की गई कि इस बात का प्रयास करें कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक संख्या में बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में हो। 

श्री गौतम ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि बैंक वसूली मामलों में कम से कम दो बार नोटिसे जारी की जायें। सचिव सुश्री राय को निर्देशित किया गया कि बैंक द्वारा जारी नोटिसों का शत-प्रतिशत तामीला कराया जाये ताकि 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में बैंक वसूली मामलों का निस्तारण कराया जा सके। 

बैठक के दौरान मौजूद बैंक प्रबन्धकों से लोक अदालत की सफलता के सम्बन्ध में सुझाव भी प्राप्त किये गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow