आम महोत्सव में सम्मानित किसान ने की जिलाधिकारी से मुलाक़ात

Jul 10, 2025 - 19:47
 0  23
आम महोत्सव में सम्मानित किसान ने की जिलाधिकारी से मुलाक़ात

हरदोई। हाल ही में अवध शिल्पग्राम लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में जनपद हरदोई का झंडा बुलंद करने वाले किसान मोहम्मद असलम ने गुरूवार को जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाकात की। 

जिलाधिकारी ने किसान असलम से कृषि को और अधिक लाभकारी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। किसान ने आम महोत्सव 2025 में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त ‘जाफरान’ नस्ल का आम  जिलाधिकारी को भेंट किया। 

जिलाधिकारी ने किसान की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में फलों की प्रोसेसिंग के लिए विशेष जोर दिया जाना चाहिए। 

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow