जल शक्ति मंत्री ने पिलखनी निरीक्षण भवन का किया गया लोकार्पण

Aug 20, 2025 - 22:04
 0  8
जल शक्ति मंत्री ने पिलखनी निरीक्षण भवन का किया गया लोकार्पण

सहारनपुर। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पिलखनी निरीक्षण भवन का लोकार्पण किया गया। उन्होंने निरीक्षण भवन के परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। 

पिलखनी निरीक्षण भवन के साथ-साथ सिंचाई की 04 नग परियोजना जिनकी स्वीकृत लागत 1609.22 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 14 नग ग्रामों की 4743 हेक्टेयर भूमि एवं 25,600 आबादी लाभान्वित हुई तथा 02 नग सिंचाई परियोजना स्वीकृत लागत रू0 21.04 लाख का शिलान्यास किया गया। इसके साथ-साथ जनपद सहारनपुर की 07 नग बाढ परियोजनाऐं जिनकी स्वीकृत लागत रू० 2698.44 लाख का लोकार्पण किया गया। बाढ़ परियोजनाओं के पूर्ण होने से 33 नग ग्रामों की 727 हेक्टेयर भूमि एवं 61,800 आबादी लाभान्वित हुई।

इसके पश्चात मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को वर्तमान में चल रहे बाढ़काल के दौरान बाढ़ स्थलों की बाढ़ सुरक्षार्थ निगरानी हेतु निर्देश दिये गये। 

लोकार्पण के समय संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिह सैनी, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, विधायक नगर राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow