जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

Jul 2, 2025 - 17:11
 0  12
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

हरदोई। आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। 

जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति के बजट दस्तावेजों को देखा। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति में धनराशि जुटाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किये जाएं। मरीजों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाया जाये। संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाई जाये। विभिन्न प्रकार की सर्जरी के लिए प्रत्येक सर्जन का एक लक्ष्य निर्धारित किया जाये। 100 बेड अस्पताल में बेरा जाँच की संख्या बढ़ाई जाये। 

उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाये। मरीजों के लिए सूचना डेस्क स्थापित की जाये। आयुष्मान कार्ड के लिए एक अलग हेल्प डेस्क बनवाया जाये। जिला अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये। 100 बेड अस्पताल में 15 बेड की एक अतिरिक्त एनआरसी स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाये। श्रावण से पूर्व यात्रा मार्ग की प्रत्येक सीएचसी में बर्न मरीजों हेतु कम से कम 2 बेड आरक्षित किये जाएं। मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए शासन को प्रेषित करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाये। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, सीएमएस 100 शय्या अस्पताल अनिल कुमार शुक्ल व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow