जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Jul 1, 2025 - 18:01
 0  33
जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गोवंश संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा गत वर्षों में किये गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की टीम में पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ कार्य किया है, जिसके परिणाम स्वरुप जनपद में गोवंश संरक्षण व संवर्धन में होने वाले नवाचार प्रदेश में एक उदाहरण बन गए हैं। 

विदित हो कि जनपद में गौशालाओं के लिये 661 हेक्टेयर हरे चारे की बुवाई की गयी है जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। गौशालाओं 1244 कैमरे लगाने वाला हरदोई प्रदेश का पहला जनपद है। कैमरों को जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। आज पशुपालन विभाग की ओर से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow