डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जल जीवन मिशन की बैठक
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि जल आपूर्ति की शिकायतों की अधिक संख्या वाले ग्रामों को चिन्हित किया जाये। अधिक शिकायतों वाले ग्राम में ऑपरेटर प्रतिदिन भ्रमण करे और शिकायतों को दूर किया जाये। उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता शिकायतों की लगातार समीक्षा करें। फेज 3 के कार्यों में प्रगति लायी जाये। परियोजना पूर्ण होने के बाद सड़कों का तत्काल पुनर्निमाण कराया जाये। सभी परियोजनाओं में सुरक्षा के मानकों का पूरा ध्यान रखा जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ए0के0 त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?