मुख्यमंत्री ने 1510 अनुदेशकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, जिले के 16 अनुदेशक भी हुए लाभान्वित

Sep 7, 2025 - 19:41
 0  24
मुख्यमंत्री ने 1510 अनुदेशकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, जिले के 16 अनुदेशक भी हुए लाभान्वित

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में चयनित विभिन्न व्यवसायों के 1510 अनुदेशकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ स्थित ऑडिटोरियम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी में भी किया गया। विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 16 अनुदेशकों को एनआईसी में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए भाल चन्द त्रिपाठी तथा प्रधानाचार्य आईटीआई राजेश कुमार गौतम भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार के अन्तर्गत अब तक 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जहां तेज विकास दर के साथ युवाओं को योग्यता एवं क्षमता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी ने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण एवं दिव्यांगजन को भी विशेष प्रशिक्षण देकर समाज एवं रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया नवचयनित युवा गाजीपुर, बिजनौर, कासगंज, कन्नौज, हापुड़, औरैया सहित प्रदेश के अन्य जिलों के रहने वाले हैं, इनकी तैनाती जिले में कई गई है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगढ़ सेे विकास सिंह, राहुल, ब्रजेश यादव, पंकज सिंह, राजीव कुमार, ललित कुमार, परमेश कुशवाह, सौरभ कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, जगवीर सिंह, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोल से अजीत कुमार तथा सूर्य प्रताप सिंह और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अतरौली से रेनू, देव कुमार सैनी तथा हरवीर सिंह फौजदार अनुदेशक बनंे।

एनआईसी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार,  मनोज कुमार लोहिया, राकेश कुमार आर्य, दिनेश कुमार जौहरी, मोहित गुप्ता ,आयुष शर्मा,  उमेश कुमार, हुकुम सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow