लखनऊ के बालागंज इलाके मे सेंट जोसेप स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ पर अभिभावकों का प्रदर्शन
लखनऊ। बालागंज इलाके में सेंट जोसेप स्कूल के अध्यापक मोहित मिश्रा ने सातवीं कक्षा के छात्रा से छेड़छाड़ की, जिसके विरोध में सभी बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया।
अभिभावकों ने स्कूल इंचार्ज मीनाक्षी मैम को प्रदर्शन स्थल पर आने की मांग करते हुआ कहा कि स्कूल में जगह-जगह कैमरे लगाये जाये। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा बाथरूम जाता है तो उसके साथ सहयोगी दोस्त या आया भेजा जाये। अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि बच्चे बाथरूम जाना चाहते हैं तो सपोर्ट स्टाफ उनको बाथरूम जाने से मना करते हैं और कहते है कि अपने घर पर ही जाना।
अभिभावकों ने कहा कि इस घटना के बाद उनके बच्चे डरे सहमे है और वह स्कूल आने के लिए मना कर रहे है और इस स्कूल मंे नहीं पढना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं किन्तु स्कूल के अध्यापक ही ऐसे कार्य करेंगे तो किस पर भरोसा किया जाये।
अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिस उपस्थित सुरक्षा गार्डों ने अभिभावकों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोषी को पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता व सभी अभिभावकों को आश्वासन दिया कि दोषी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने कहा कि आगे अगर आप लोगो को कुछ करना है तो एक अप्लीकेसन थाने में दे दें, जिससे आगे की कार्यवाही की जायेगी।
What's Your Reaction?