शिक्षा ग्रहण करना सभी का अधिकार - मौलाना मुतीउर्रहमान औफ नदवी

Apr 17, 2026 - 19:30
 0  14
शिक्षा ग्रहण करना सभी का अधिकार - मौलाना मुतीउर्रहमान औफ नदवी

संडीला (हरदोई), संवाददाता। नगर के मदरसा माहदुल बशीर में विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मदरसा के संस्थापक हाजी जमील अहमद अंसारी ने की और मुफ्ती अब्दुल कादिर नदवी ने संचालन किया। मुख्य अतिथि मौलाना मुतीउर्ररहमान औफ तथा विशिष्ट अतिथि कुंवर वीरेंद्र सिंह रहे। 

दारुल उलूम नदवातुल उलमा सिकरोरी के मौलाना मुतीउर्रहमान औफ नदवी ने कहा कि शिक्षा एक रोशनी है। मदरसे धार्मिक शिक्षा से छात्रों के दिलों को रोशन करते हैं। मदरसे के छात्र, हाफ़िज़, आलिम शिक्षा प्राप्त करके लोगों के बीच ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने कहा, अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं शिक्षा ग्रहण करना सभी का अधिकार है। शिक्षा के प्रकाश से जगमगाओ। यदि बच्चे के पास शिक्षा होगी तो वह सभ्य कार्य भी करेगा। जिस घर में शिक्षा की रौशनी होती है वह सदैव जगमगाता रहता है। 

कक्षा प्रथम से 8 तक डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मदरसा के संस्थापक हाजी जमील अहमद अंसारी, मौलाना मतीउर रहमान औफ नदवी, मौलाना नसीरुद्दीन, मुफ्ती मुहम्मद इरफान नदवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल वली सिद्दीकी और मदरसे के शिक्षकों और अन्य अतिथियों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर मदरसा के संस्थापक हाजी जमील अहमद अंसारी ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिन छात्रों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स प्राप्त किये हैं और पुरस्कार प्राप्त किया है, वे बधाई के पात्र हैं। जो छात्र इस स्थान तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, मेहनत और मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता अवश्यमिलेगी। ईश्वर सभी को ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करे। देश में शांति भाईचारा की दुआ की गई। 

इस अवसर पर सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow