सीएम योगी ने गोरखपुर में दिवंगत पत्रकार विवेक कुमार अस्थाना की पत्नी एवं बच्चों को 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान

Jan 8, 2026 - 20:56
 0  20
सीएम योगी ने गोरखपुर में दिवंगत पत्रकार विवेक कुमार अस्थाना की पत्नी एवं बच्चों को 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को जनपद गोरखपुर में दिवंगत पत्रकार विवेक कुमार अस्थाना की पत्नी निहारिका अस्थाना एवं बच्चे दिव्य अस्थाना व देव अस्थाना को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक सन्तप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला, विधान परिषद सदस्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्र एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि विगत दिनों वरिष्ठ पत्रकार एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य व रंगकर्मी स्व0 विवेक कुमार अस्थाना की अचानक मृत्यु हो गयी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow