मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद में 11 कृषक लाभार्थियों के खातों में 05-05 लाख रूपये स्थानान्तरित

Feb 21, 2026 - 19:55
 0  22
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद में 11 कृषक लाभार्थियों के खातों में 05-05 लाख रूपये स्थानान्तरित

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 कालीदास मार्ग, लखनऊ से अपने करकमलों से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व तथा आपदा विभाग के अन्तर्गत संचालित किसानों के सम्बन्धित बीमा योजनाओं के लाभार्थी किसानों को डीबीटी के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का लाइव प्रसारण प्रातः 10.00 बजे से किया गया। जनपद में इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एन॰आई॰सी॰ सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में किया गया।

जनपद में संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत जनपद में कुल 11 कृषक लाभार्थी कंवलता पत्नी स्व॰ राकेश कुमार, ग्राम लाखनौर, अंजू पुत्रवघू स्व॰ सुरेन्द्र, ग्राम जुड्डी, गुड्डी पत्नी स्व॰ भवंर सिंह, निवासी मौ॰शेखजादगान, शाहीन बानो पत्नी स्व॰ शहजाद अली, निवासी शाहबपुरा, अमित कुमार पुत्र स्व॰ तारा, निवासी कालूवाला जहानपुर, शीला माता स्व॰ अंकुर कुमार निवासी दौलतपुर उर्फ चापरचिडी, आकाश शर्मा पुत्र स्व॰ बेबी देवी, निवासी बाबैल बुजुर्ग, स्वीटी देवी पत्नी स्व॰ ईश्वर पाल निवासी जन्धेडा समसपुर, निरमा देवी पत्नी स्व॰ सतपाल निवासी ग्राम मोरा, अंजू पत्नी स्व॰ सतपाल, निवासी भारापुर, पूजा यादव पत्नी स्व॰ सोनू कुमार निवासी माण्डेबास को पांच-पांच लाख रूपये की धनराशि डी.बी.टी. के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा बटन दबाकर कृषक लाभार्थी के खातो में धनराशि स्थानान्तरित की गयी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) की क्षतिपूर्ति हेतु जनपद में कुल 06 कृषक लाभार्थी करेशन ग्राम छपरेडी, लेखराज ग्राम रोशनपुर, श्यामलाल ग्राम अलीपुर सम्भालकी, बाला देवी ग्राम अलीपुर सम्भालकी, अंकित कुमार ग्राम अलीपुर सम्भालकी, बृजेश कुमार ग्राम अलीपुर सम्भालकी को योजना में लाभान्वित किया गया।

जनपद की समस्त तहसीलों, विकासखण्डो एवं राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर क्षतिपूर्ति वितरण समारोह का लाईव प्रसारण कृषकों को दिखाया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, जिला समन्वयक फसल बीमा नितेश कुमार, नौरतु सिंह बादल, अमित कुमार एस॰एम॰एस॰ एवं लाइव प्रसारण में 53 कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow