कच्ची नाली खुदवा कर गौशाला से जल निकासी का स्थायी प्रबन्ध करायें - जिलाधिकारी

Sep 23, 2025 - 17:27
 0  100
कच्ची नाली खुदवा कर गौशाला से जल निकासी का स्थायी प्रबन्ध करायें - जिलाधिकारी

हरदोई। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा स्थाई गौ आश्रय स्थल ब्लाक परिसर टड़ियावाँ एवं विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। गौ आश्रय स्थल निरीक्षण में भूसा हरा चारा की स्थिति संतोषजनक पाई गयी। 

पशु चिकित्साधिकारी टड़ियावाँ द्वारा बताया गया कि गौशाला परिसर में एक ओर गहराई होने के कारण जल भराव हो जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने कच्ची नाली खुदवा कर जल निकासी कराने, गौवंश को गर्मी से बचाव हेतु पशु शेड में पंखे लगवाने साथ ही शेड में प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट का प्रबंध, सीसी टीवी कैमरे लगवाने, गौ आश्रय स्थल में वृक्षारोपण कराने तथा गौ आश्रय स्थल टड़ियावाँ में पानी की हौज तक खड़ंजा लगवाने के निर्देश भी डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को दिये।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय टड़ियावाँ का निरीक्षण किया, जिसमें कार्यालय की स्थिति संतोषजनक पायी गयी। उन्होंने आइजीआरएस शिकायत रजिस्टर में निस्तारण की स्थिति एवं आख्या के सम्बन्ध में निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण एवं निष्पक्ष किया जाये। 

उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रातः 10 से 12 बजे तक ब्लाक कार्यालय पर रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुने और उनका ससमय निस्तारण कराये एवं ब्लाक व परिसर की सफाई व्यवस्था अच्छी ठीक रखे और सीएम डैश बोर्ड रजिस्टर पर लघु विवरण अंकित करते हुए रजिस्टर में सुधार करने के निर्देश दिये गए। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहनता से अभिलेखों का निरीक्षण किया और खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जन मिलन, आइजीआरएस, सीएम डैश बोर्ड आदि से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण समयबद्व ढंग से किया जायें, तथा परिसर मे साफ-सफाई व्यवस्था चांक चौबंद रखी जाये। 
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी टड़ियावां, पशु चिकित्सा अधिकारी, केयर टेकर आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow