जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

Jan 14, 2026 - 20:14
 0  29
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

हरदोई। बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के बाल संप्रेक्षण गृह का विस्तृत निरीक्षण किया। 

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य वहां रह रहे बच्चों की सुविधाओं, उनके मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लेना था। जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित खेल के मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदान की साफ-सफाई और खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों का शारीरिक विकास बेहतर हो सके बच्चों के भविष्य के सपनों और उनकी समस्याओं को सुना जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, कि यहाँ मिलने वाली शिक्षा और अनुशासन को अपनाकर आप समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सभी अधिकारियों ने ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपना खाली समय पढ़ने में बिताएं। हरियाली के संदेश को आगे बढ़ाते हुए, अधिकारियों ने प्रत्येक बच्चे को दो-दो फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए। बच्चों को इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई ताकि वे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बन सकें। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संप्रेक्षण गृह को एक सुधार गृह के रूप में विकसित किया जाये और बच्चों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और बच्चों के चेहरे पर इस भेंट से मुस्कान देखी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर डीपीआरओ, जिला उद्यान अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व पुलिस विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow