राजकीय इण्टर कालेज बहराइच के भवन निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

Jan 14, 2026 - 20:27
 0  30
राजकीय इण्टर कालेज बहराइच के भवन निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा निर्माणाधीन राजकीय इन्टर कालेज, बहराइच के विद्यालय भवन का निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। अलंकार प्रोजेक्ट के तहत स्वीकृत धनराशि रू0 1009.64 लाख की लागत से निर्माणाधीन विद्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों के अधिशाषी अभियन्ता जी.एस. बिरला ने बताया कि अब तक रू0 504.82 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। 

अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि प्रस्तावित भूमि पर स्थित जर्जर भवन का धवस्तीकरण न होने के कारण निर्माण कार्य समय से प्रारम्भ नही हो पाया था। श्री बिरला ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया है कि मेरे कार्यालय स्तर से जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण करते हुए भूमि शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी। तत्पश्चात टेण्डर आदि की कार्यवाही पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य 19 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ किया गया जो कि वर्तमान में प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन विद्यालय भवन के मुख्य भवन में नींव खुदाई करके पी.सी.सी. का कार्य प्रारम्भ किया गया है तथा कालम एवं फुटिंग की सरिया बाइंडिग का कार्य भी किया जा रहा है। कार्यस्थल पर निर्माण सामग्री ईंट, सीमेन्ट, स्टोन ग्रिट, सरिया एवं मौरंग इत्यादि सामग्री मौजूद थी। 

डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिया गया कि सी.एम.आई.एस. पोर्टल पर पूर्व से अंकित निर्माण कार्य पूर्ण करने की तिथि को शीघ्र संशोधित कराते हुए अवगत करायें एवं परियोजना का निर्माण कार्य मानक गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता व ठेकेदार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow