कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभान्वित करायें- अनुनय झा

Feb 21, 2026 - 19:35
 0  15
कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभान्वित करायें- अनुनय झा

हरदोई। तहसील सण्डीला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये के भारत एवं प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभान्वित करायें और प्रत्येक दिन प्रातः10 बजे से 12 बजे कार्यालय में विभागीय योजनाओं एवं अन्य समस्याओं के निदान के लिए आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लें और उचित समस्याओं का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

समाधान दिवस में विकास एवं निर्माण कार्याे के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये समस्त विकास एवं निर्माण कार्याे को शासन द्वारा निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक के अनुरूप पूरा करायें। गरीबों एवं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त कानूनगों व लेखपालों को निर्देश दिये ऐसी शिकायतों पर विशेष ध्यान दें और सभी प्रकार की भूमि किये गये अवैध कब्जों को उच्च अधिकारियों को संज्ञान में देते हुए खाली करायें और अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही करायें। 

विद्युत संबंधी शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खराब तार एवं ट्रास्फारमरों को तत्काल ठीक करायें तथा विद्युत उपभोक्ताओं बिजली बिल आदि समस्याओं का सही निराकरण करायें। राशन वितरण में अनियमिताओं की शिकायत पर उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से कोटेदारों की जांच करायें और अनियमितता करने वालों विरूद्व कार्यवाही करें। 

पेंशन संबंधी शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन निराश्रित महिला, वृद्वावस्था एवं दिब्यांगजनों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उनकी जांच कराकर पात्र लोगों की पेंशन बहाल करायें। अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक समय पर करायें।

सम्पूर्ण समाधान में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिये आगामी होली पर्व एवं अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखतें हुए सर्तक रहें और क्षेत्र में अफवाह एवं आराजकता फैलाने वालों को पहले से चिन्हि कर, चेतावनी दें त्यौहार पर किसी प्रकार अफवाह एवं आराजकता फैलाने की कोशिश की तो कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा रात्रि गस्त बढ़ायें और क्षेत्र की हर जानकारी के लिए बीट सिपाही एवं चौकीदारों से प्रत्येक दिन जानकारी लेें और अवैध भूमि कब्जा मुक्त कराने में राजस्व टीम का सहयोग करें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पटल अभिलेखागारों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाये दो दिन में सुधार लें। 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डे, उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया, पीडी, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, सीओ व थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow