प्रभु श्रीराम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथ प्रदर्शक - विराज सागर दास
लखनऊ, संवाददाता। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए प्रभु श्रीराम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें सीखने को मिलता है कि किस प्रकार से विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की नौ दिनों की पूजा, अर्चना हम सबको शक्ति और त्याग की प्रेरणा देते हैं।
विराज सागर दास ने कहा कि हम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को स्वयं में धारण कर समाज में ईमानदारी, प्रेम, सेवा और सद्भावना के साथ रहने का संकल्प ले।
What's Your Reaction?