राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बहराइच। राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता व खोज प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र तजवापुर में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों से लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विज्ञान विषय से जुड़े 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न व साक्षात्कार के माध्यम से प्रतियोगिता संपन्न कराई गयी।
प्रतियोगिता में समस्त बच्चों में से सर्वश्रेष्ठ 25 बच्चों का चयन करते हुए साक्षात्कार के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चों का चयन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए सर्वश्रेष्ठ पांच बच्चे अंश मिश्रा, राधिका बाजपेई उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोढयाल, राम प्रकाश यादव उच्च प्राथमिक विद्यालय यादवपुर, किशन अवस्थी उच्च प्राथमिक विद्यालय वीरशाहपुर तथा सोनिल उच्च प्राथमिक विद्यालय चेतरा रहे।
सर्वश्रेष्ठ 25 बच्चों में से रेंडम सेंपलिंग के आधार पर पांच टीमों का चुनाव करते हुए उनके बीच में क्विज प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। क्विज प्रतियोगिता में टीम ए विजेता टीम रही, जिसमें अंश मिश्रा, टीकाराम ,सचिन, सोनाक्षी व सोनिल शामिल रहे। ये बच्चे जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस तरह कुल 10 बच्चे, 5 बच्चे विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के लिए तथा 5 बच्चे क्विज प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। सभी बच्चों को स्टेशनरी किट, प्रमाण पत्र, मोमेंटो, बैग, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स माइक्रोस्कोप किट तथा विज्ञान से जुड़ी पुस्तक प्रदान की गई।
कार्यक्रम को सुचितापूर्ण संपन्न कराने में खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार की मुख्य भूमिका रही। समस्त एआरपी आशुतोष शर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, रश्मि मद्धेशिया तथा नरेंद्र कुमार राय का आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक, जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय, प्रद्युम्न कुमार पांडे, कौशल कुमार शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, उमा सोनी, पूजा दीक्षित, अनिल कुमार सिंह, सतीश कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार, अनुराग मिश्रा, अवधेश गुप्ता, गरिमा सिंह, स्नेहा पांडे, गायत्री तिवारी, मांडवी शाही आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?