विशेष प्रागढ पुनरीक्षण संबंधी सभी राजनैतिक दलों बैठक कर एसआईआर की विस्तारपूर्वक जानकारी दी
हमीरपुर। आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा अजीत सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 52 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गयी है जो कि प्रत्येक कार्यदिवस में नियत स्थान पर बैठक नोटिस की सुनवाई का कार्य कर रहे हैं। जनपद में वर्तमान मंे 1015 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 1015 बीएलओ व 102 बीएलओ सुपरवाइजर की तैनाती की गयी है एवं समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है।
आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त बीएलओ को उचित तरीके से प्रशिक्षण प्रदान कर दिया जाये एवं यह भी अवगत करा दिया जाये कि प्रत्येक अर्ह नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो। यदि किसी मतदाता द्वारा कोई डिटेल नहीं दी जाती है या फार्म अपूर्ण भर दिया जाता है तो मतदाता से सम्पर्क कर उसका सही तरीके से फार्म भर लिया जाये। प्रत्येक इण्टर कालेज एवं डिग्री कालेज में विशेष कैम्प आयोजित किये जायें एवं युवा मतदाताओं के फार्म प्राप्त कर लिये जायें।
जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश प्रदान किये गये कि प्रत्येक दिवस पर मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित गतिविधियां विद्यालय स्तर पर आयोजित की जायें एवं प्रत्येक कॉलेज से समस्त अर्ह नागरिकों के फार्म प्राप्त किये जायें। नो मैपिंग कैटैगरी में दर्ज मतदाताओं की हियरिंग के सम्बन्ध में विशेष निर्देश देते हुए कहा कि मतदाताओं को अधिक दूरी ना दर्ज करना पड़े, इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाये कि सुनवाई हेतु नामित अधिकारी बड़े मतदान केन्द्रांे में सुनवाई करने का कार्य पूर्ण करें। सुनवाई स्थल में स्वच्छ पेयजल बैठने की व्यवस्था आदि उचित रहे।
What's Your Reaction?