सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल का प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने किया शुभारम्भ

Mar 25, 2026 - 21:03
 0  22
सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल का प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने किया शुभारम्भ

हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरान्त उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल का शुभारम्भ किया तथा तीन वारिस लोगों को उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्रदान किये। 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी अनुनय झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुगम उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र पोर्टल लांच होने से लोगो उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। जिलाधिकारी ने सुगम उत्तराधिकार पोर्टल के सम्बन्ध में मंत्री को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल जिले के नागरिकों को पारदर्शिता और उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में मदद करेगा। 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम के साथ नव निर्माण के 9 वर्ष, विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पुस्तक का विमोचन किया। 

इसके उपरान्त मंत्री ने राजकीय पुस्तकालय के उच्चीकरण का फीताकाट कर लोकापर्ण किया। उन्होंने कुछ बच्चों को डायरी व पेन प्रदान किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभायेेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow