मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानी का सराय का किया औचक निरीक्षण
आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनआर वर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानी का सराय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० मनीष तिवारी, डा० अजय जायसवाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। स्वास्थ्य सेवायें सुचारु रुप से संचालित हो रही थी। उन्होंने आकस्मिक चिकित्सा कक्ष एवं दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्देश दिये कि ए०आर०बी०/ए०एस०बी० की उपलब्धता एवं रखरखाव मानक के अनुसार किया जाये, जिससे कि गुणवत्ता पूर्ण वैक्सीन का लाभ जनमानस को उपलब्ध हो सके। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दवाओं का रखरखाव मानक के अनुसार पाया गया। उन्होंने प्रयोगशाला कक्ष के बाहर कितने प्रकार की जांच की जा रही है, की लिस्ट लगाने के भी निर्देश दिये।
What's Your Reaction?