डीएम एवं एसएसपी ने किया गौ आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण

Jan 5, 2026 - 20:58
 0  16
डीएम एवं एसएसपी ने किया गौ आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा वृहद गौ आश्रय केन्द्र कलसिया एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थल कलसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ठण्ड से बचाव, अलाव, तिरपाल, हरा चारे, भूसा एवं चोकर आदि की उपलब्धता की जानकारी ली गयी। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ पहल करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम0पी0सिंह, एसडीएम बेहट मानवेन्द्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 मो0 अहमद, डॉ0 निशांत चौहान, पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज भाटा, सुलेख चन्द, जगत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow