प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू
अमेठी, संवाददाता। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 29वें यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप 2026 के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस खिलाड़ियों को शूटिंग की विभिन्न तकनीकों एवं आवश्यक कौशलों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में एयर पिस्टल वर्ग के आठ बालक एवं एक बालिका तथा एयर राइफल वर्ग के पांच बालक एवं छह बालिकाएं शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्टेडियम कोच रुचि सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें उन्हें प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी खिलाड़ी आगामी 13 से 16 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, अयोध्या में आयोजित होने वाली 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
What's Your Reaction?