रोजगार मेलों में बेरोजगार युवक-युवतियां में भाग लेकर प्राप्त करें रोजगार - रामबीर सिंह

Mar 26, 2026 - 21:12
 0  30
रोजगार मेलों में बेरोजगार युवक-युवतियां में भाग लेकर प्राप्त करें रोजगार - रामबीर सिंह

हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 दिवसीय कार्यक्रम में गुरूवार को जिला सेवा योजन एवं श्रम विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन गांधी भवन सभागार में किया गया। 

मेले में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला सेवा योजन अधिकारी रामबीर सिंह ने कहा कि सेवा योजन कार्यालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कर जनपद के युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से मजबूत बनया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले मेलों में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां साक्षात्कार में भाग ले और रोजगार प्राप्त करें।

मेले में सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को मातृत्व शिशु एवं बाल मदद, सन्त रविदास शिक्षा प्रोत्साहन, आवासीय विद्यालय, कन्या विवाह, गम्भीर बीमारी, महात्मा गांधी पेंशन, निर्माण कामगार सहायता एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना का लाभ दिया जाता है। उन्हांेने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सन्निर्माण कामगार विभाग में अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। 

मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत तनिष्क थियेटर ग्रुप, लखनऊ के टीम लीडर अनादि खरे ने अपनी टीम के साथ मनमोहक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला सेवा योजन अधिकारी व सहायक श्रमायुक्त ने रोजगार मेले चयनित युवक-युवतियों एवं श्रम विभाग के लाभान्वित श्रमिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, ईश्वर चन्द्र मिश्रा, धीरज रस्तोगी एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow