अपर जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
हरदोई। तहसील बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ शरणालय उच्च प्राथमिक विद्यालय इशरापुर, म्यौरा पशु चिकित्सक शिविर और आर. एन. इंटर कालेज मढिया जाफरपुर (बाढ़ शरणालय) की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कटरी छिबरामऊ और ग्राम घासीराम पुरवा में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राशन किट का वितरण किया गया ।
What's Your Reaction?