आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समय में निस्तारित करें - अपर जिलाधिकारी

Aug 19, 2025 - 21:35
 0  14
आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समय में निस्तारित करें - अपर जिलाधिकारी

आजमगढ़। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह द्वारा मंगलवार को कार्यालय कक्ष में समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों के साथ बैठक की गयी।

अपर जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही फैमिली आईडी बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आईजीआरएस संदर्भांे के निस्तारण की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होने पर उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समय में निस्तारित करें। आईजीआरएस पर प्राप्त कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। आरईजआरएस पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनको संतुष्ट करने के उपरान्त ही संदर्भों का निस्तारण करें। 

उन्होंने वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वसूली में वृद्धि की जाए। उन्होने निर्देश दिया कि चौराहों का सुन्दरीकरण आवश्यकतानुसार कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सूचना का अधिकार एवं कार्यालय विभाजन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow